टि्वटर के प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर कमाल खान और ऋषि कपूर की झड़प
मुंबई : फिल्म इंड्रस्टी के नामी कलाकार ऋषि कपूर की झड़प इस बार कमाल खान से टि्वटर पर हो गई। अपने सख्त जवाब के लिए पहचाने, जाने वाले ऋषि कपूर अक्सर टि्वटर पर छाए रहते हैं। कभी बाबा राम देव, कभी राधे माँ तो कभी देश के अन्य पहलूओं पर अपनी राय देकर, टि्वटर पर सुर्खियाँ बटोरने वाले ऋषि कपूर ने इस बार कमाल खान को करारा जवाब दिया। बहस की शुरूआत केआरके के एक पेज 'डेडी ऑफ कमाल केआरके' की एक पोस्ट पर ऋषि कपूर की दी हुई प्रतिक्रिया से हुई। केआरके के एक पोस्ट पर ऋषि कपूर ने टि्वटर पर लिखा, इस असफल आदमी के ट्वीट भी इसी की तरह बेकार होते हैं। बस फिर क्या था केआरके ने जवाब में ऋषि कपूर पर भद्दे-भद्दे ट्वीट करने शुरू कर दिए। हद तब हो गई जब केआरके ऋषि कपूर के लिए गन्दी भाषा का इस्तेमाल करने लगे। बाद में ऋषिकपूर ने केआरके को ब्लॉक कर दिया और टि्वटर पर केआरके की शिकायत भी की।
केआरके ने ट्वीट किया,
"ये सड़कछाप आदमी जीवन में इतना हताश है कि इसने अपने बेटे रणबीर कपूर को लांच करने के लिए संजय लीला भंसाली के साथ हनीमून पर भेज दिया"।
केआरके ने ट्वीट किया,
"ये सड़कछाप आदमी जीवन में इतना हताश है कि इसने अपने बेटे रणबीर कपूर को लांच करने के लिए संजय लीला भंसाली के साथ हनीमून पर भेज दिया"।
अगला ट्वीट किया, "इसके बेटे ने इसे छोड़ दिया है इसलिए रोज शराब पीकर टि्वटर पर अपनी भड़ास निकालता है"।
इससे पहले भी केआरके ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की कई हस्तियों पर गन्दे ,भद्दे कमेंट किए है। बदले में रणवीर कपूर,सोनाक्षी सिन्हा,लीजा हेडन, कपिल शर्मा और एस आर के जैसे नामी हस्तियों ने उन्हे ब्लॉक कर दिया।


Post a Comment