सबकी सहेली फाउन्डेशन ट्रस्ट द्वारा सेना में भर्ती होने आये युवाओं को निशुल्क भोजन
देहरादून। सबकी सहेली फाउन्डेशन ट्रस्ट एवं अन्य सहयोगियों द्वारा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के गढ़ी कैंट डांडी में स्थित महेंद्र ग्राउंड में सेना में भर्ती होने आये उत्तराखंड के युवाओं के लिए निशुल्क रात्रि भोजन भंडारे की व्यवस्ता की गयी। यह सुविधा आने वाले 14 तारीख तक दी जाएगी। संभवत देश में इस तरह के पहले आयोजन के इस सेवा कार्य में हम सबकी सहेली फाउन्डेशन ट्रस्ट की माताजी श्रीमती शुशीला देवी, कुमारी पूजा सुब्बा, सुनीता छेत्री , श्रीमती कमला थापा, श्रीमती माया पवार, श्रीमती ममता पवार, पूर्णिमा प्रधान, श्रीमती प्रभा शाह, श्रीमती प्रमिला खत्री, श्रीमती मंजू कार्की,सीमा शाही, रमा गुरुंग मीनू आले, आदि उपस्थित थे।








Post a Comment