बागी विधायक हर्क बहादुर छेत्री ने बनाई 'जनआन्दोलन पार्टी', दार्जिलिंग पहाड़ की राजनीति गरमाई
कालिम्पोंग : क्षेत्रीय विधायक डॉ. हर्क बहादुर छेत्री ने नए दल की स्थापना को लेकर चल रही अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए आज जनआन्दोलन पार्टी नाम से नई राजनीतिक दल का गठन कर दिया है। छेत्री ने आज कालिम्पोंग में हुए जनसभा में घोषणा करते हुए कहा कि उनका नया दल, सामूहिक नेतृत्व की अवधारणा पर चलेगा। अभी तक पर्वतीय क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दल का गठन किया और उसी ने सारे निर्णय भी लिए हैं। दल में समान विचार वाले लोगों के विचारों का समावेश ना किए जाने के कारण राजनैतिक दृष्टि से कई गलतियां भी हुई। उन्होंने कहा कि हम इसे ध्यान में रखते हुए सामूहिक रूप से आगे बढेंगे। विभिन्न पदों पर नेताओं का चुनाव भी किया जाएगा। साझा रूप से निर्णय लिए जाएंगे, यही हमारी सोच है। डॉ. छेत्री ने दल में ज्यादा बुद्धिजीवी रहने के कारण मतभेद की आशंका को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दल जनता के प्रति समर्पित होकर जनहित के लिए कार्य करेगा। हम जनता की समस्याओं का नेतृत्व करेंगे। समाज परिवर्तन, व्यवस्था परिवर्तन ही ध्येय होगा। उन्होंने जनसभा को लेकर चस्पा किए गए पोस्टर फाड़े जाने का आरोप भी लगाया।













Post a Comment