भारतीय मगर समाज समिति देहरादून का माघे संक्रान्ति वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, EXCLUSIVE तस्वीरें देखें
ईश्वर थापा
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
देहरादून। भारतीय मगर समाज समिति देहरादून द्वारा रविवार के दिन ठाकुरपुर में माघे संक्रान्ति के उपलक्ष्य में अपना तीसरा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में मगर समाज के गोरखा लोग इस समारोह शामिल हुए। इस दौरान मगर समाज के युवक-युवतियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुत की। इस अवसर पर नेपाल से आई सुप्रसिद्ध नेपाली गायिका निखिता थापा ने सुरमधुर गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस कार्यक्रम में शिरकत लेने के लिए मुंबई से खासतौर से भारतीय मगर समाज के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर जगदीश प्रसाद थापा देहरादून शहर आए। उनके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) राम सिंह प्रधान, गोर्खाली सुधार सभा देहरादून के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) भगवान सिंह छेत्री, सभा की ही महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सारिका प्रधान, भारतीय मगर समाज के वर्तमान अध्यक्ष कर्नल (रिटायर्ड) डीबी थापा, ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) सीबी थापा, समिति के अध्यक्ष मेजर (रिटायर्ड) बीपी थापा, इंजीनियर एमबी थापा, समाजसेवी सूर्य बिक्रम शाही, संजय मल्ल, पूजा सुब्बा, पूर्व पंचायत सदस्य गोदावरी थापली समेत गोरखा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
माघे संक्रान्ति वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की तस्वीरें देखें




















Post a Comment