27 मई 1994 को थी सलमान खान की शादी, लेकिन गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिया था रिश्ता
मुंबई। ऐसा कभी नहीं होता कि सलमान खान से किसी भी इंटरव्यू में उनकी शादी के बारे में नहीं पूछा जाता हो। सलमान जब भी कोई इंटरव्यू देते हैं तो कोई न कोई उनसे यह पूछ ही लेता है कि आप शादी कब कर रहे हैं। हालांकि सलमान इस बात का जवाब भी नहीं देते और टालमटोल कर देते हैं। लेकिन अब एक ऐसी बात सामने आई जिसके मुताबिक उनकी शादी आज से 22 साल पहले ही तय हो चुकी थी। हालांकि शादी तय होने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया जिसके बाद अभी तक वो कुंवारे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि जासिम खान की बुक बीइंग सलमान में इस बात का दावा किया गया है। इस किताब में बताया गया है कि 27 मई 1994 वह तारीख है जिस दिन सलमान खान की शादी होनी थी। और उनकी होने वाली बीवी संगीता बिजलानी होती जो उनकी एक्स-गलफ्रेंड रही हैं।
इस बुक में बताया गया है कि संगीता ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी। उनके मुताबिक संगीता से शादी लिए 27 मई का दिन खुद सलमान ने चुना था, क्योंकि इसके लिए उन्हें फैमिली की मंजूरी मिल चुकी थी। संगीता ने कहा कि मेरी फैमिली हिचकिचा रही थी। क्योंकि वे मेरी खुशी चाहते थे। संगीता ने कहा कि शादी के एक महीने पहले मुझे लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। मैंने सलमान फॉलो करना शुरू किया और मैंने पाया कि वो शादी करने के लायक नहीं है। संगीता ने यह भी कहा कि मुझे ऐसा भी लगने लगा कि वो तो ब्वॉयफ्रेंड बनने के लायक भी नहीं। यह बहुत ही इमोशनली ट्रॉमेटिक और टेरिबल एक्सपीरियंस था। हालांकि माना जाता है कि सलमान और संगीता का रिश्ता सोमी अली के कारण टूटा।
सलमान की लाइफ में संगीता बिजलानी उस समय आई जब वो शाहीन जाफरी को डेट कर रहे थे। सलमान-शाहीन होटल सी रॉक के हेल्थ क्लब में जाया करते थे और संगीता भी वहां की रेगुलर मेंबर थीं। उन दिनों संगीता अपने ब्वॉयफ्रेंड बिन्जू अली से ब्रेकअप के कारण अपसेट थीं और उन्हें किसी के सहारे की जरूरत थी। उसी दौरान संगीता की सलमान से मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई। संगीता सलमान से लगभग 6 महीने बढ़ी हैं। लेकिन उम्र का यह अंतर उनकी लव स्टोरी के बीच नहीं आया। संगीता और सलमान की नजदीकियां देख शाहीन अपने आप उनके रास्ते से हट गईं और उन्होंने कैथे पेसिफिक एयरलाइन्स ज्वाइन कर ली।
संगीता ने सलमान से ब्रेकअप के बाद क्रिकेटर अजहरूद्दीन से शादी की थी, लेकिन उनका यह रिश्ता 2010 में टूट गया। संगीता अब सिंगल हैं। हालांकि संगीता ने भले ही सलमान से रिश्ता तोड़ लिया था, लेकिन उन्होंने हमेशा उनके साथ दोस्ती बनाए रखी। आज भी संगीता सलमान के परिवार के सुख-दुख में शामिल होती देखी जा सकती हैं।

Post a Comment