गोरखा बॉक्सर शिव थापा एशियन ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में
क्यिनान (चीन)। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (56 किग्रा) और कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता देवेंद्रो सिंह (49 किग्रा) ने सोमवार को एशियन ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शीर्ष वरीय थापा ने कोरिया के एम ली को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से, जबकि चौथी वरीय देवेंद्रो ने मलेशिया के मुहम्मद रेडजुन फौद बिन को इतने ही अंतर से पराजित किया। गौरव बिधूड़ी (52 किग्रा) को जापान के रयोमी तनाका से, जबकि मनदीप जांगड़ा (69 किग्रा) को थाइलैंड के सेलोम अर्दी के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में एमसी मैरी कॉम और एल सरिता देवी भी अंतिम आठ में जगह बना चुकी हैं।


Post a Comment