4th गोरखा राइफल के जवानों ने बकलोह में की गुरु गोरख नाथ की पूजा-अर्चना
बकलोह : 4th गोरखा राइफल के जवानों व अधिकारियों ने बीते गुरूवार को सिलहिल नामक स्थान पर स्थित गुरु गोरख नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर का निर्माण वर्ष 2008 में 14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर की ओर से करवाया गया था, तब से आजतक हर वर्ष इस मंदिर में गोरखा राइफल के जवानों की ओर से वार्षिक पूज-अर्चना की जाती है। वरिष्ठ सूबेदार मेजर तील बहादुर की अगुवाई में गोरखा राइफल के जवानों व अधिकारियों ने हवन-पूजन किया व गुरु गोरख नाथ जी की प्रतिमा पर रोट का प्रसाद अर्पित किया। इस मौके पर कमलाड़ी गांव की भजन मंडली ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन किया। गोरखा राइफल के जवान हर वर्ष 19 से 23 अप्रैल तक बकलोह क्षेत्र में स्थित गुरु गोरख नाथ, काली माता व संसारी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।


Post a Comment