दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के विश्व प्रसिद्ध ट्वॉय ट्रेन को और अपग्रेडेशन करनी की कोशिश
सिलीगुड़ी : एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक मोहम्मद जमशेद ने कहा कि दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के तहत चलने वाले विश्व प्रसिद्ध ट्वॉय ट्रेन को और अपग्रेडेशन करने की बहुत योजनाएं हैं। इन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। सिलीगुड़ी से एनजेपी व एनजेपी से सिलीगुड़ी तक सप्ताह में सभी दिन ट्वॉय ट्रेन चल सके, इसके लिए खराब हुए लोको मोटिव डीजल इंजन के रिपेयर का काम चल रहा है। उक्त बातें एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक हरजीत कुमार जग्गी ने कही हैं। उन्हों रविवार को पगलाझोरा स्थित डीएचआर ट्रैक का निरीक्षण करने एनजेपी से ट्वॉय ट्रेन से ही पगलाझोरा गये। उन्होंने फोन के माध्यम से बताया कि पार्वत्य क्षेत्र के कुछ जगहों पर भू-स्खलन हो जाने से जहां-तहां ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि रेलवे के इंजीनियरों ने काफी मेहनत करके ट्रैक का निर्माण कर दिया था। जिससे ट्वॉय ट्रेन परिसेवा शुरू कर दी गई है। ट्रैक का जायजा लिया गया है। पगलाझोरा के पास कुछ और तकनीकि स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसे बारिश को मौसम शुरू होने से पूरा करा लेने का लक्ष्य लेकर चला जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम में ट्वॉय ट्रेन परिचालन में किसी तरह की दिक्कत न हो।
एनजेपी से सिलीगुड़ी व सिलीगुड़ी से एनजेपी के बीच सप्ताह में तीन-तीन दिन ही ट्वॉय ट्रेन परिचालन होने के बारे में कहा कि लोको मोटिव डीजल इंजन के रिपेयर का काम चल रहा है। रिपेयर का काम पूरा हो जाने के बाद इसे पूर्ण रूप से बहाल कर दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पगलाझोरा में जून 2010 में हुए भू-स्खलन से सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग के बीच यूनेष्को वर्ल्ड हेरिटेज दर्जा प्राप्त ट्वॉय ट्रेन परिसेवा एनजेपी से दार्जिलिंग तक ठप हो गई थी। इसके बाद पगलाझोरा के पास ट्रैक का निर्माण कार्य पिछले वर्ष नवंबर में पूरा हो जाने के बाद एनएफ रेलवे के तत्कालीन जीएम मो. जमेशद द्वारा ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद दो दिसंबर से ट्वॉय ट्रेन परिसेवा शुरू कर दिया गया। जिसके बाद दार्जिलिंग से एनजेपी तक ट्वॉय ट्रेन परिसेवा बहाल है।
- जागरण

Post a Comment