नेपाल : दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट मैराथन, 134 विदेशी धावकों ने लिया हिस्सा
काठमांडू। ये तस्वीर दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट मैराथन की है। यह दुनिया की सबसे कठिन मैराथन भी है। इसमें 171 धावकों ने हिस्सा लिया। इस बार पुरुष और महिला दोनों मैराथन में टॉप थ्री में नेपाली ही रहे। यह रेस 5,364 मीटर (17,598 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप से शुरू होती है और 3,446 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नामचे बाजार पर खत्म होती है। नेपाल के आर्मी में शामिल बेड बहादुर सुनुवर पहले स्थान में रहे। उन्होंने चार घंटे 10 सेकंड में 41 किमी की दूरी तय की। वहीं महिलाओं में पूर्णिमा राय शीर्ष पर रहीं। उन्होंने पांच घंटे 24 सेकंड में रेस पूरी की।
1 लाख इनामी राशि
शीर्ष तीन स्थानों पर आने वाले पुरुषों को क्रमश- एक लाख, 75 हजार और 50 हजार जबकि महिलाओं को क्रमश: 50 हजार, 35 हजार और 25 हजार मिलते हैं।
1 लाख इनामी राशि
शीर्ष तीन स्थानों पर आने वाले पुरुषों को क्रमश- एक लाख, 75 हजार और 50 हजार जबकि महिलाओं को क्रमश: 50 हजार, 35 हजार और 25 हजार मिलते हैं।
14 वीं मैराथन
2003 से यह तेनजिंग हिलेरी एवरेस्ट हर साल 29 मई हो रही है। इसीदिन 1953 में तेनजिंग और एडमंड हिलेरी एवरेस्ट फतह करने वाले पहले शख्स बने थे।


Post a Comment