अर्जेन्टीना के सुपरस्टार मेसी के संन्यास से स्तब्ध भूटिया की उम्मीद, करेंगे वापसी
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल जगत अर्जेन्टीना के सुपरस्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अचानक संन्यास लेने के फैसले से स्तब्ध और हैरान है और कुछ ने उम्मीद जताई कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे. पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया ने कहा कि अमेरिका में कोपा अमेरिका के खिताबी मुकाबले में चिली के खिलाफ हार के बाद 29 साल के मेस्सी ने निश्चित तौर पर भावनाओं में बहकर यह फैसला किया है. भूटिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा लगता है कि यह भावनात्मक फैसला है और उन्हें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए. 29 साल संन्यास लेने की उम्र नहीं है. डिएगो मैराडोना को मेसी से आग्रह करना चाहिए कि वे फैसले पर पुनर्विचार करें. उन्होंने कहा कि मेसी आप चैम्पियन हो. आप इतनी आसानी से हार नहीं मान सकते. हम आपको इतनी जल्दी संन्यास लेते हुए नहीं देख सकते. उम्मीद करते हैं कि आप पुनर्विचार करेंगे. भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्मल छेत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल पर फैसला करने में जल्दबाजी. इसमें कोई शक नहीं कि जीनियस में काफी खेल बाकी है. महान खिलाड़ी हार नहीं मानते.


Post a Comment