खत्म होने की कगार में नेपाल की रहने वाली राउते ट्राइब्स जनजाति, बचे हैं सिर्फ 150 लोग
काठमांडू : दुनियाभर में कई ऐसी जनजातियां हैं, जिनके बारे बहुत कम ही लोग जानते हैं। ऐसी ही एक जनजाति नेपाल की रहने वाली राउते ट्राइब्स है। हाल ही में ब्रिटेन के एक फोटोग्राफर एंड्र्यू न्यूवे ने उनकी लाइफ को अपने कैमरे में कैद किया। इन तस्वीरों में इस ट्राइब्स से जुड़े लोगों की जिंदगी जीने के तरीके और जद्दोजहद को देखा जा सकता है। इस ट्राइब्स से जुड़े अस्थाई कैंपों में रहते हैं और इनका बाहरी दुनिया से अधिक संपर्क नहीं होता। इन्हें आखिरी खानाबदोश ट्राइब्स माना जाता है। हालांकि, हाल के के दिनों में बंदरों की संख्या में कमी होने की वजह से इनकी लाइफ में भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बचे हैं सिर्फ 150 लोग...
नेपाल के इस जनजाति के बारे में कहा जाता है कि ये 10 हजार साल पुरानी ट्राइब्स है, जो धीरे-धीरे खत्म होती चली गई। अब इस जनजाति में सिर्फ 150 लोग ही बचे हुए हैं, जो पूर्वी नेपाल के सुरखेत क्षेत्र में घने जंगलों के बीच रहते हैं। खाने के लिए ये लोग बंदरों तथा अन्य जंगली जीवों का शिकार करते हैं, साथ में खेती भी करते हैं। इसमें हर उम्र के लोग अपना सहयोग देते हैं।

Post a Comment