कालेज की छात्राओं ने वाराणसी में गोरखा सैनिकों की कलाई पर बांधी राखी
वाराणसी : परमानन्दपुर स्थित अग्रसेन पी. जी कालेज परिसर में गोरखा सैनिको के लिए खास और यादगार दिन बन गया। कालेज की छात्राओ ने भव्य समारोह में प्रबन्धक संदीप अग्रवाल और प्राचार्या शिक्षको की मौजूदगी में अपने हाथों से बनी राखी 39 जीटीसी गोरखा रेजिमेंट ट्रेनिंग सेंटर के ब्रिगेडियर एस आर रहमान को सौपा और उनके साथ सेना के जवानो को राखी भी बांधी। इसमें अध्यापिकाओं ने भी भागीदारी की। इस मौके पर छात्राओ ने अपने साथ देश की रक्षा का वचन भी लिया। रक्षा सूत्र बंधवाने में सेना के जवान में खासा उत्साह देखने को मिला।
ब्रिगेडियर एस आर रहमान ने भावविहृल होकर कहा कि अपने घरो से हजारों किलोमीटर दूर बैठे देश की सरहद की रक्षा करते जवानों को आकर रक्षासूत्र बांधना वकई जवानों के जज्बे को और बढाता है। हमे बहुत अच्छा लगा कि इन बहनों नें जवानो की कलाई पर राखी बांधी। सीमा पर डयूटी करते हुए अक्सर त्यौहारों के मौकों पर हम अपने परिवार से दूरी महसूस करते हैं। लेकिन आज पहली बार हमें बहुत खुशी और सम्मान का अहसास हो रहा है। इस मौके पर कालेज के प्रबन्धक ने कहा कि वीर जवान सरहद पर चौबिसों घण्टे तैनात रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं। ऐसे में हमारा भी दायित्व है कि हम भी उन्हें परिवार के सदस्यों की भांति स्नेह और सम्मान दें।


Post a Comment