केन्द्रीय राज्य मंत्री एस एस अहलूवालिया का स्मृति चिन्ह व खुखरी देकर किया सम्मान
दार्जिलिंग : गोजमुमो व जीटीए की ओर से दार्जिलिंग के गोरखा रंगमंच भवन में आयोजित सम्मान व अभिनंदन समारोह के बीच केन्द्रीय राज्य मंत्री एस एस अहलूवालिया को स्मृति चिन्ह व खुखरी देकर सम्मानित किया गया। जीटीए प्रमुख विमल गुरूंग ने यह सम्मान देकर उनका स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोजमुमो प्रमुख विमल गुरूंग ने कहा कि जीटीए को गठन हुए चार साल हो गए। जिसे राज्य सरकार से मिलकर उसे बनाया गया। उसी जीटीए को राज्य सरकार अपने हाथ में लेकर चलाना चाहता है।
आखिरकार इन सभी बातों को विमल गुरूंग ने केन्द्रीय राज्य मंत्री की उपस्थिति में उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीटीए के उपर हो रहे अत्याचार से केन्द्र सरकार चुप है। इसे लेकर उन्होंने मंत्री से प्रश्न किया। अब यहां के सांसद का दायित्व है कि यहां पर क्या करना है। अब जीटीए में रहने से कोई फायदा नहीं है। अब इसे छोड़ने के अलावा अन्य कोई उपाय नहीं है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि केन्द्र सरकार गोरखालैंड राज्य बनाने के लिए जल्द कमेटी गठन कर एवं गैर जनजाति गोर्खा को जनजाति का दर्जा प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद अहलूवालिया ने पहाड़ के लिए बहुत कुछ किया है। मालूम हो कि दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र के सांसद एस एस अहलूवालिया केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दार्जिलिंग आए है। गत 15 अगस्त को उन्होंने लेवोंग स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा भी फहराया।


Post a Comment