J&K: नगरोटा के आर्मी यूनिट में आतंकी हमले में 2 अधिकारी सहित 7 जवान शहीद
नगरोटा: जम्मू-कश्मीर में आज दो आतंकी हमले हुए जिसमें 2 अधिकारी सहित 5 जवानों के शहीद होने की खबर है. जम्मू के नगरोटा और सांबा में आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया. नगरोटा में सेना की यूनिट पर आतंकियों के साथ सुबह पांच बजकर चालीस मिनट से मुठभेड़ जारी है. एक आतंकी अभी भी कैंप में छिपा हुआ है जो रुक-रुक कर फायरिंग कर रहा है. सेना के पीआरओ ने मुठभेड़ के संबंध में जानकारी दी कि नरगोटा हमले में 2 आर्मी अधिकारी और 5 जवानों की जान चली गई है. मुठभेड़ अभी भी जारी है। इधर , सांबा के चमलियाल में बीएसफ पट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया. इस मुठबेड़ में 4 आतंकियों को जवानों ने ढेर कर दिया. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. देश के लिए शहादत देने वालों में जिन तीन जवानों को नाम जुड़ा है उनके नाम हैं महाराष्ट्र के पंढरपुर के रहने वाले मेजर कुणाल गोसावी, नांदेड़ के रहने वाले लांसनायक संभाजी यशवंत कदम और सिपाही राघविंद्र...
नगरोटा मुठभेड़ का हाल
जम्मू-कश्मीर की नगरोटा तहसील में आज अहले सुबह सेना के कैंप पर फिदायीन हमला हुआ. कुछ आतंकियों ने सेना के कैंप पर बम फेंका. ये आतंकी सेना की यूनिट में घुसने का प्रयास कर रहे थे. आतंकियों की संख्या तीन से चार के बीच बतायी जा रही है. सेना पर हमले को देखते हुए नगरोटा तहसील के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं. वहीं सेना और आतंकियों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है. हमले के बाद से नगरोटा इलाके को चारों ओर से सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. बताया जा रहा है कि सेना की यूनिट पर सुबह 5 बजे हमला हुआ.
चमलियाल में बीएसएफ की टुकड़ी पर आतंकी हमला
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों के समूह के साथ आज हुयी मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान के घायल होने की खबर है. वहीं दो आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया है. इस संबंध में बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि अल सुबह सांबा जिले के चांबिलियाल-रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ के जवानों को संदिग्ध आतंकवादियों के समूह की गतिविधि का पता चला था जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड में बीएसएफ का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया.

Post a Comment