बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ओम पुरी की 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
नई दिल्ली : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. ओम पुरी 66 साल के थे. आज सुबह ओम पुरी ने आखिरी सांस ली. ये खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है. ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की. 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी. बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप “मजमा” की स्थापना की. ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से की थी. वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म “आक्रोश” ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई.


Post a Comment