चंपावत : गोरखा सुमदाय के कब्रिस्तान में गिरे पेड़ों को न हटाने पर किया प्रदर्शन
लोहाघाट। नगर के नजदीक गैस गोदाम के पास गोरखा सुमदाय के कब्रिस्तान (संतदेश) में गिरे देवदार के पेड़ों को नहीं उठाने पर गोरखा समुदाय ने नाराजगी जताई है। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र पेड़ों के न उठाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। विपिन गोर्खा, संदीप, मनीष आदि युवाओं का कहना था कि कुछ समय पहले बारिश से कब्रिस्तान में देवदार के कई पेड़ गिर गए थे। पेड़ों के गिरने से कई कब्रें टूट गई हैं। साथ ही उनके विश्राम गृह को भी काफी क्षति हुई हैं। उनका कहना है कि पेड़ गिरने से कब्रिस्तान में अर्थी ले जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र पेड़ों को न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में शरद गोरखा, सचिन, शनि, मनीष थापा, अमन, रवि गोरखा, प्रकाश आदि शामिल थे। उधर, वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी का कहना है कि कब्रिस्तान में गिरे-पड़े पेड़ों का छपान किया जा रहा है। शीघ्र ही वन निगम को लौट हस्तांतरित करने के बाद वन निगम द्वारा पेड़ों के चिरान कटान की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
- अमर उजाला


Post a Comment