सारिका प्रधान के बगावती तेवर, मसूरी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन, PHOTOS
दीपक राई
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
देहरादून : कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद सारिका प्रधान ने बगावती तेवर जारी रखते हुए मसूरी विधानसभा में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर आज कलेक्ट्रेट में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने समर्थकों के साथ नामांकन-पत्र दाखिल कर दिया है। अब वह इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां पहले से ही गोदावरी (थापा) थापली और गणेश जोशी जैसे दिग्गज मैदान में है। अब इस घटनाक्रम के बाद देहरादून के मसूरी विधानसभा चुनाव ने नई रफ़्तार पकड़ ली है। गौरतलब है कि मसूरी से पहली बार गोरखा मूल की गोदावरी (थापा) थापली को कांग्रेस ने टिकट दिया है। जिसके बाद एकजुट हो चुका गोरखा समाज सारिका प्रधान के नामांकन और चुनाव लड़ने की खबर के बाद एक बार फिर से दो गुटों में बंटता हुआ दिखाई दे रहा है।
साल 2012 के विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी इस क्षेत्र से 9776 से जीत हासिल करते हुए विधायक चुने गए। पिछले चुनावों में इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 61.40% मतदान हुआ था , जो इस बार पहले से ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मसूरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। देहरादून जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 102,702 मतदाता थे।
पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणाम
| वर्ष | पार्टी | विधायक | पंजीकृत मतदाता | मतदान % | बढ़त से जीत | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 2002 | कांग्रेस | जोत सिंह गुनसोला | 63,120 | 43.60% | 6343 | ||
| 2007 | कांग्रेस | जोत सिंह गुनसोला | 66,991 | 56.50% | 1138 | ||
| 2012 | भाजपा | गणेश जोशी | 102,702 | 61.40% | 9776 | ||











Post a Comment