झारखंड: गणतंत्र दिवस के परेड में गोरखा राइफल्स और बैंड में JAP-1 को दूसरा स्थान
रांची। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान झांकियों से गुलजार रहा। वहीं समारोह में सेना समेत कई अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा परेड आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें करीब 20 टुकड़ियां शामिल हुई। जिसमें एसएसबी बटालियन को प्रथम पुरस्कार, गोरखा राइफल्स और झारखंड जगुआर को दूसरा और जैप-10 महिला बटालियन को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा बैंड में आर्मी के बैंड को पहला पुरस्कार, झारखंड आर्म्ड पुलिस वन (JAP-1) दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। हजारों की संख्या में इस उत्सव के गवाह बने दर्शकों के सामने से 20 झांकियां गुजरी। जो मोहक और आकर्षक थी। झांकियों के प्रदर्शन और बेहतर सजावट के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा बनाए गए अंजन धाम को प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर वन एवं पर्यावरण विभाग की झांकी व खादी बोर्ड की झांकी को तीसरा स्थान मिला।


Post a Comment