JAP-1 : आनंद मेला में इंडियन आइडल प्रशांत तमांग की खनकदार आवाज ने बांधा समां
रांची : झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप वन) के आनंद मेला में यहां की शाम सचमुच आनंदित रही। जिसमें हर कोई देर रात तक उसमें डूबता-निखरता रहा। सबब भी वाजिब रहा। जैप वन के जवानों की महफिल। वहीं मंच पर इंडियन आइडल तीन के विनर रहे प्रशांत तमांग की खनकदार आवाज। वही प्रशांत जो कभी खुद पश्चिम बंगाल पुलिस बल के जवान थे। जब उनके कंठ से नेपाली गीत गूंजा, ‘कांछी लाई घुमाउने काठमांडू शहर, मत आए नौ डाड़ा काटेर...’(महबूब मेरे मैं तुम्हें काठमांडू शहर घुमाउंगा, मैं सात समंदर पार से आया हूं), तो शोर के साथ सारे दर्शक थिरकने लगे।
तमांग ने अपने स्वर-खजाने से एक से बढ़कर एक गीतों का गुलदस्ता महफिल में बिखेरा। जिसमें दुनिया चने पछाड़ी तो मैं चलूं अगाड़ी..., मैं तुझे समझावां..., पहला नशा जैसे ढेरों चर्चित गाने शामिल रहे। उनकी संग गिटार पर गोविंद भामा, दीपक श्रेष्ठ, ढोलक पर प्रकाश रूपेश और ऑक्टोपैड पर संतोष गुरु ने भी खूब संगत दी। विनोद कुमार की एंकरिंग भी चुटीली रही। सांस्कृतिक संध्या को संजय, रामाकर और शिव के गीतों ने भी सुरीला बनाया। गोरखा बटालियन जैप वन के इस आयोजन में गोरखा संगठन और गोरखा यूथ संस्था का भी सहयोग रहा। मौके पर इंदीप छेत्री, एम कुमार सुब्बा, सन कुमार सुब्बा, विमल राय और श्रीकांत छेत्री आदि सक्रिय रहे। गौरतलब है कि प्रशांत की पहली फिल्म गोरखा पलटन धूम मचा चुकी है।
पेंटिंग प्रतियोगिता में असमी प्रथम
आनंद मेला में कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सैकड़ों स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़ कर इसमें भाग लिया। ग्रुप-ए में असमी को प्रथम, श्रेया को द्वितीय और सिमरन साही को तृतीय पुरस्कार मिला। ग्रुप-बी में करण कुमार, सिमरन छेत्री, जाह्नवी और ग्रुप-सी में सुमित दत्ता, अमित महतो, शुभ्रांशु बोस क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय हुए।

Post a Comment