सुबाथू :14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के छावनी क्षेत्र में जगह-जगह ISIS के झंडे, बम धमाकों की धमकी
सुबाथू : देश के एकमात्र 14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर से सटे छावनी क्षेत्र सबाथू में जगह जगह आईएसआईएस के काले झंडे और भारत से लेकर नेपाल तक तीन धमाकों के फतवा चस्पां होने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। वहीं, सीएम वीरभद्र सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी मदद ली जाएगी। यह मामला गंभीर है और सरकार कोई लापरवाही नहीं बरतेगी। हिमाचल के सोलन से आते हुए सुबाथू छावनी के एंट्री प्वाइंट पर बनी बैरियर घुमटी पर ही सादे कागज पर इस तरह के पांच फतवा चस्पा हुए हैं। जिसमें धमाकों की धमकी के अलावा कुछ इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों का नाम लिखकर बूम भी लिखा गया है। वहीं गुमटी के सामने वाली दीवार पर स्प्रे से मोदी बूम भी लिखा मिला है। गुमटी के थोड़ी ही दूरी पर छावनी के मधुबन पार्क के बोर्ड पर काले स्प्रे से आईएसआईएस लिखकर दहशत फैलाने की भरपूर कोशिश हुई है। जबकि ऊपर जाली की फेंसिंग पर काले झंडा वाला बैनर भी बंधा हुआ पाया गया है, जिसमें सफेद रंग से आईएसआईएस लिखा गया है।
जगह-जगह फतवा चस्पां मिले
पंप हाउस पर भी इसी तरह का फतवा चस्पां मिले हैं। उसी जगह एक स्थान पर टंगे झंडे पर आईएसआईएस के नीचे सफेद रंग से 14 जीटीसी सुबथू पर बाकायदा क्रास किया गया है। हालांकि यह एरिया सैन्य क्षेत्र से बाहर है। लेकिन रातों रात दहशत फैलाने के मकसद से इस तरह की घटना को सफलतापूर्वक शरारती तत्वों द्वारा अंजाम देना सुरक्षा में भारी चूक माना जा रहा है। जहां हजारों रंगरूट और सेना के जवान सक्रिय हैं। घटना के बाद सुबाथू छावनी और सैन्य क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इससे पहले करीब एक माह पहले इसी थाना क्षेत्र के धर्मपुर के मनसा देवी मंदिर के द्वार पर भी आईएसआईएस कमिंग सून की धमकी छापी गई है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी में सूचना दी
हैरत की बता है कि जिस तरह के स्टेंसिल छापे का वहां यूज हुआ था, उसी तरह के स्टेंसिल का प्रयोग धमकी लिखने में सुबाथू में भी हुआ है। सुबह करीब साढ़े सात बजे सैर करने वाले स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी सुबाथू में इसकी सूचना दी। वहीं सैन्य इलाके में भी हडकंप मच गई। काले रंग के सभी बैनर और झंडों को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भी जांच शुरू कर दी। मंगलवार सुबह सुबाथू सेना के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस रावत ने मौके का दौरा किया। उन्होंने इस घटना पर कोई टिप्पणी नही की। लेकिन इस घटना के बाद सेना पूरी तरह से अलर्ट दिखी। वहीं करीब एक बजे एएसपी सोलन और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

Post a Comment