Header Ads

प्रवासी नेपालियों के लिए मुसीबत बना चुनाव, घर लौट रहे सैकड़ों नेपाली मजदूर बॉर्डर क्षेत्र में फंसे


पिथौरागढ़  : राज्य में हो रहे चुनाव प्रवासी नेपालियों के मुसीबत बन गए हैं। दिल्ली, मुम्बई जैसे शहरों में साल भर नौकरी कर घर लौट रहे सैकड़ों नेपाली मजदूर सीमा क्षेत्र में फंस गए हैं। सीमा सील होने से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। 15 फरवरी को होने वाले चुनावों को देखते हुए रविवार की सायं भारत नेपाल सीमा सील कर दी गई है। जो अब मतदान पूरा होने के बाद खुलेगी। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झूलाघाट, धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीवी ऐसे क्षेत्र हैं जहां से दोनों देशों के बीच आवागमन होता है। ये सभी क्षेत्र वर्तमान में सील हैं। सीमा सील होने के कारण भारत में काम करने वाले सैकड़ों नेपाली इन क्षेत्रों में फंस गए हैं। 

ये प्रवासी नेपाली भारत के मुम्बई, दिल्ली, बंगलौर जैसे शहरों में वर्ष भर काम करने के बाद नेपाल में अपने घरों को लौट रहे हैं। कोई प्राविधान नहीं होने के कारण इन प्रवासी नेपाली नागरिकों को अब मतदान संपन्न होने तक इन्हीं कस्बों में रुकना पड़ेगा। सीमा सील होने से कस्बों का व्यापार भी खासा प्रभावित हुआ है। सोमवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कस्बों में बड़ी संख्या में नेपाली प्रवासियों के जमा होने के बाद एसएसबी ने सीमा में सतर्कता बढ़ा दी है। झूलाघाट क्षेत्र में बल ने गिठीगाड़ा, तालेश्वर, कानड़ी, सप्तड़ी तक काम्बिंग की। बल अवैध रु प से सीमा पार करने पर विशेष निगरानी रख रही है। 


Powered by Blogger.