गंगटोक: विधानसभा सदन में दार्जिलिंग-सिक्किम एकीकरण पर विशेष प्रस्ताव लाने की अपील
गंगटोक : आगामी सिक्किम विधानसभा सदन में दार्जिलिंग एवं सिक्किम एकीकरण पर विशेष प्रस्ताव सदन में लाने की अपील गोरखा राष्ट्रीय कांग्रेस ने की है। इस राजनैतिक दल के अध्यक्ष भरत दोंग ने पत्रकारों को बताया कि दार्जिलिंग जिले का समूचा भू-भाग सिक्किम का हिस्सा है। इस मालिकाना हक जताने के लिए सिक्किम के भूमि पूत्र पैदा नहीं हुआ है। जिसका हमें अफसोस है। लेकिन हमारी पार्टी एकीकरण के एकल मुद्दे पर अटल है। अब, वक्त आ गया है कि मुख्यमंत्री पवन चामलिंग इस एकीकरण तथा अपना भू-भाग पुन हासिल करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित करें।
आगामी बजट सत्र में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजें। उन्होंने कहा कि यदि सिक्किम सरकार उक्त प्रस्ताव पारित नहीं करने पर हमारे पार्टी शाति तरीके से आदोलन करेंगे। उन्होंने विगत वर्ष 16 से 18 दिसंबर एकीकरण के मुद्दे को लेकर दार्जिलिंग से गंगटोक तक पैदल यात्रा करने तथा इस दौरान इस मुद्दे को लोगों ने समर्थन जताने की विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग जिले का सम्पूर्ण भू-भाग सिक्किम का हिस्सा है। 1985 में बंगाल सरकार ने बकायदा श्वेत पत्र जारी कर इस की पुष्टि की है, क्योंकि अभी भी दार्जिलिंग के 18 स्थानों पर सिक्किम का मालिकाना हक बनता है। इस तरह समूचे दार्जिलिंग जिला भी अपना खोया भुभाग है। इससे वापस मागे। इस दिन पत्रकार सम्मेलन के दौरान पार्टी ने अपना कैलेंडर भी सार्वजनिक किया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक कुमार लेप्चा, मुख्य संयोजक सुबोध, उपाध्यक्ष कुमार सुब्बा व महासचिव अमर लकसम भी उपस्थित थे।


Post a Comment