मसूरी : अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर सारिका बोली, सबसे पहले 'चलों करें मतदान'
वीर गोरखा न्यूज पोर्टल
मसूरी/देहरादून : विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मसूरी से निर्दलीय गोर्खाली उम्मीदवार सारिका प्रधान ने विधानसभा क्षेत्र के जैतनवाला, नयीबसती खाबड़वाला, गढ़ी कैन्ट और 9 नंबर पुल व आसपास के क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर अपने लिए वोट मांगे। उन्होंने साथ ही क्षेत्र की जनता से 100 प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होने कहा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सबको मतदान करना जरुरी है। सारिका ने कहा कि आप सभी लोगों को मिलकर विकलांग, बीमार तथा गर्भवती महिलाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर वोट देने के लिए प्रेरित करके पोलिंग बूथ तक ले जाएं। उन्होंने आह्वान किया कि इस चुनाव के लिए मतदाता शारीरिक व मानसिक रुप से तैयार रहें। परिवर्तन के लिए क्षेत्र की जनता छोड़े अपने सारे काम, पहले चलों करें मतदान। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो तो सही काम करने वाला विधायक उभर कर आता है, अन्यथा परिणाम आप सभी देख रहें है। पिछले विधायक के कार्यकाल में सिर्फ माफियों का राज रहा भ्रष्टाचार हुए सड़के टुटी है, नालियों का बुरा हाल है। सारिका ने आगे कहा कि मेरी आप सब से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि छोंड़ों अपने सारे काम, पहले चलों करें मतदान।

Post a Comment