MP राज्य महिला बाॅक्सिंग स्पर्धा में आयुषी क्षेत्री-कमला रोका ने जीता गोल्ड
वीर गोरखा न्यूज पोर्टल
भोपाल : जबलपुर में बीते दिनों आयोजित प्रथम मध्यप्रदेश राज्य महिला बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य बाॅक्सिंग अकादमी की गोरखा खिलाड़ी कमला रोका और आयुषी क्षेत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल अपने नाम किया। प्रदेश अकादमी की टीम ने 16 स्वर्ण, 6 रजत और एक कांस्य सहित 23 पदक जीते और सीनियर एवं जूनियर वर्ग में ओवर आॅल चैम्पियन का खिताब अर्जित किया। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में अकादमी को उपविजेता के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में मनीसिंह गौर को बेस्ट बाॅक्सर (सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज) तथा आयुषी क्षेत्री को बेस्ट प्रमोजिंग बाॅक्सर (श्रेष्ठ उभरती मुक्केबाज) के खिताब से नवाज़ा गया। खिलाड़ी बेटियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने भी बाॅक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी बेटियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।


Post a Comment