दार्जिलिंग से सटे नेपाल के लगभग 100 KM क्षेत्र में मधेशी आंदोलन को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश
दार्जिलिंग/सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग जिले से सटे भारत के पड़ोसी नेपाल के लगभग 100 किलो मीटर क्षेत्र में मधेशी आंदोलन को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। एसपी दार्जिलिंग पी.अमित जवलगी ने बताया कि इन दिनों नेपाल मधेशी आंदोलन ही नहीं बल्कि 14 मई से स्थानीय के निकाय चुनाव भी शुरू होने वाले हैं। एसएसबी और स्थानीय पुलिस वाहनों की चेकिंग करने के बाद ही आने जाने की अनुमति दे रही। मालूम हो कि दार्जिलिंग जिले का सिलीगुड़ी, पानीटंकी, बतासी, खोरीबाड़ी, बागडोगरा और नक्सलबाड़ी प्रखंड क्षेत्र में ज्यादातर व्यापार नेपाल पर ही निर्भर है। पानीटंकी-सिलीगुड़ी के बीच हर रोज लगभग 150 बसें और 200 से अधिक रिक्शा का आना जाना लगा रहता है। यदि वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी जाती है तो वाहन चालक यहां वहां गाड़ी रोककर स्थिति को सामान्य होने का इंतजार करता है। जिसका सीधा असर व्यापार पर सीधे पड़ता है।


Post a Comment