Header Ads

ओडिशा पुलिस विभाग में 1724 पद भरने का निर्णय, 92 गोरखा सिपाहियों की भी होगी भर्ती


कटक : ओडिशा पुलिस विभाग में 1724 पदों को प्रत्यक्ष नियुक्ति के जरिए भरने के लिए राज्य सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। इन पदों में 20 सबइंस्पेक्टर (सशस्त्र), झारसुगुड़ा दूसरी बटालियन के लिए 92 गोरखा सिपाही, 166 सिग्नल कांस्टेबल, 184 सब इंसपेक्टर 1252 सिविल पुलिस कांस्टेबल एवं कमिश्नरेट पुलिस पीसीआर मोबाइल के लिए 10 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शामिल है। सब इंस्पेक्टर (सशस्त्र) एवं सब इंस्पेक्टर पद को राज्य सरकार सलेक्शन कमीशन के जरिए पूरा करेगी। गोरखा सिपाही, सिग्नल कांस्टेबल एवं सिविल पुलिस कांस्टेबल पद को ओडिशा पुलिस सलेक्शन बोर्ड के जरिए नियुक्त किया जाएगा। उसी तरह 10 विशेष पुलिस अधिकारी एसपीओ पद भरने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से आवश्यक कदम उठाने की जानकारी पुलिस मुख्यालय ने दी है। 



Powered by Blogger.