Header Ads

युद्धाभ्यास में शामिल होने पिथौरागढ़ पहुंचे नेपाली सेना के 18 अफसर, 5 JCO और 270 जवान


 पिथौरागढ़ : सात मार्च से यहां होने वाले 14 दिवसीय भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास के लिए नेपाल की सैन्य टुकड़ी रवाना हो गई है। नेपाली सेना में 18 अधिकारी 5 जेसीओ तथा 270 जवान शामिल हैं। रविवार को नेपाली सेना के मेजर प्रनीश आन्नद के नेतृत्व में नेपाल सेना के 293 जवान व अधिकारी संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास के लिए सीमा पार कर पिथौरागढ़ की ओर रवाना हुए। नेपाली सेना 14 दिन तक पिथौरागढ़ में भारतीय सेना के साथ सैन्याभ्यास करेगी। भारत तथा नेपाल की सेनाएं एक दूसरे के देश में जाकर हर वर्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास करती है। 

पिथौरागढ़ छावनी क्षेत्र में 7 मार्च से सूर्या कमांड के तत्वावधान में पंचशूल बिग्रेड में दोनों देशो की सेनाएं एक दूसरे की युद्ध तकनीकियों से परिचित होंगे। सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की एक इनफैंट्री बटालियन व इतनी ही संख्या में नेपाल के जवान भी सैन्य अभ्यास मे शामिल होंगे। संयुक्त युद्वाभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों के अनुभवों को साझा करना है। अभ्यास के दौरान दोनों ही सेनाएं एक दूसरे के हथियारों, उपकरणों, रणनीति, तकनीकी की जानकारी के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों से निपटने के गुर सिखेगी।


Powered by Blogger.