हर्क बहादुर छेत्री के 'जय गोरखा' अभिवादन पर तल्ख़ टिप्पणी का डुवार्स GJM ने जताया विरोध
डुवार्स/दार्जिलिंग : जन आंदोलन पार्टी (जाप) के अध्यक्ष एवं कालिम्पोंग से पूर्व विधायक डाक्टर हर्क बहादुर छेत्री द्वारा 'जय गोरखा' के उपर गलत टिप्पणी का डुवार्स गोरखा जनमुक्ति मोर्चा गोजमुमो ने विरोध किया है। गोजमुमो कमेटी के सचिव संदीप छेत्री ने कहा कि हर्क बहादुर के बयान राज्य सरकार के प्रति दासता की मानसिकता को दर्शाता है। जय गोरखा नारा व अभिवादन पर ही हर्क बहादुर पहली बार विधायक बने थे। गोजमुमो की मदद से ही उन्हें राजनीति में प्रवेश करने का मौका मिला था। लेकिन अब 'जय गोरखा' पर गलत टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी धर्म व जाति का अपना अलग अभिवादन है। ऐसे में जय गोरखा कहने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जाति की अस्मिता पर टिप्पणी करने वालों का गोजमुमो कड़ा विरोध करता है।


Post a Comment