सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने नेपाली प्रधानमंत्री 'प्रचंड' से की शिष्टाचार मुलाकात, PHOTOS
काठमांडू। सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने बुधवार शाम नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' से शिष्टाचार मुलाकात की और इस दौरान दोनों ने भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच गठजोड़ सहित द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री आवास के एक सूत्र ने बताया कि जनरल रावत ने प्रचंड से काठमांडो स्थित उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और दोनों देशों की सेनाओं के बीच चल रहे गठजोड़ को लेकर खुशी जताई। रावत ने नेपाल की शांति प्रक्रिया की सराहना की और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय नेपाल के अनुभव से सीख सकता है। रावत को नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने मंगलवार को नेपाली सेना के जनरल के मानद पद से नवाजा था। सम्मानित किए जाने से पहले जनरल रावत ने नेपाली सेना को सात घोड़े भेंट किए।




Post a Comment