गोरखपुर के सांसद होने के साथ ही सुप्रसिद्ध गोरखा मंदिर के महंत भी है UP के CM योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : गोरखपुर के सांसद होने के साथ ही पौड़ी गढ़वाल के अजय सिंह बिष्ट जो आज संन्यास और दीक्षा के बाद योगी आदित्यनाथ है, वह गोरखपुर के सुप्रसिद्ध गोरखा मंदिर के महंत भी है। इस मंदिर को गौरक्ष मंदिर भी कहा जाता है। हिन्दूओं के इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल को गोरखधाम मठ के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के भारतीय गोरखा समाज सदियों से अपनी आस्था रखता आया है। आज भी गोरहानाथ मठ दो गोरखनाथ मंदिर का संचालन करता है। एक नेपाल के गोरखा जिले में स्थित है और दुसरा गोरखपुर में है।
नाम से ही पता चलता है कि योगी आदित्यनाथ गौरक्षा के लिए कितने सजग है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि यूपी में सरकार बनी तो अवैध कत्लखाने बंद हो जायेंगे। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही अवैध कत्लखानों को बंद होना तय है। बीजेपी ने यूपी चुनाव में जो चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) बनाया था उसी अनुसार ही योगी आदित्यनाथ को यूपी का नया सीएम बनाया गया है। योगी आदित्यनाथ ने पहले ही उन मुद्दों को उठाया था, जिसे बीजेपी ने वर्ष 2017 के चुनाव में लागू करने की बात कही थी।
अपराधियों को छोडऩा होगा प्रदेश
योगी आदित्याथ को कड़ा प्रशासक माना जाता है। योगी आदित्यनाथ खुद इतने हिम्मती है कि कड़े फैसले लेने से रोकना संभव नहीं है। ऐसे में बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि बीजेपी सरकार बनते ही क्राइम कंट्रोल किया जायेगा। बीजेपी के इस घोषणा पत्र को लागू करने में योगी सबसे सक्षम साबित होंगे।
अवैध कब्जा व गुंडई करना होगा कठिन
सपा कार्यकर्ताओं की गुंडई से आम लोग बहुत परेशान रहते थे। सपा पर यह आरोप लगता था कि उसकी सरकार में कार्यकर्ता जमीन कब्जा करते थे और आम लोगों का उत्पीडऩ करते थे। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ऐसे लोगों पर बहुत भारी पड़ सकते हैं। योगी आदित्यनाथ की छवि ऐसी है कि उनके सामने गुंडई करने की हिम्मत नहीं है। ऐसे में बीजेपी का भयमुक्त प्रशासन देने का वादा पूरा होगा।

Post a Comment