रोहिंग्या रिफ्यूजी के सपोर्ट में जम्मू मुस्लिम एक्शन कमेटी बोली, नेपाली लोगों को निकालो देश से बाहर
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
जम्मू : भारत में रहने वाले भारतीय नेपाली भाषी लोगों के ऊपर एक बार फिर उंगली उठने लगी है। नेपाली जम्मू में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी शरणार्थियों को राज्य से बाहर करने के मामले ने अब एक नया तूल पकड़ लिया है। इसी की आड़ में जम्मू मुस्लिम एक्शन कमेटी अब रोहिंगिया और बांग्लादेशी शरणार्थियों के पक्ष खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा है कि अगर इनको निकलना है तो नेपाली लोगों को भी देश से बाहर निकालो। कुछ दिन पहले जम्मू सिटीजन फोरम ने पुराने शहर में रैली निकाल कर राज्यपाल से इन शरणार्थियों को जल्द से जल्द बाहर करने की मांग की थी।
जम्मू के पुराने शहर खट्टी का तालाब में जम्मू मुस्लिम एक्शन कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बाहर रोहिंग्या और बांग्लादेशी शरणार्थियों के पक्ष में नारे भी लगाए। ये लोग आरोप लगा रहे है कि सरकार को इन लोगों के साथ हमदर्दी बरतनी करनी चाहिये क्योंकि म्यांमार में इन लोगों को मारा जा रहा है। जम्मू चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलान किया है कि अगर सरकार नें इन शरणार्थियों को बाहर निकालने की पहल नहीं की तो वह लोग डायरेक्ट एक्शन करेंगे. चेम्बर के प्रेजिडेंट राकेश गुप्ता का कहना है कि यह लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और धारा 370 को ख़त्म कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर की मुख्यामंत्री महबूबा मुफ़्ती का कहना है की सरकार किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने देगी। कुछ दिनों पहले यहां के स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी शरणार्थियों को जल्द बाहर करने की मांग को लेकर रैली की थी।


Post a Comment