अर्जुन अवार्डी गोरखा बॉक्सर शिव थापा थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के पहले राउंड में हारकर बाहर
बैंकॉक। थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में विश्व चैम्पियनशिप के पदक विजेता गोरखा बॉक्सर शिव थापा 60 किग्रा वर्ग मुकाबले के पहले दौर में ही हार गए। पूर्व एशियाई चैम्पियन शिव को आंख के उपर कट लगने के बाद थाईलैंड के सोंचय वोंगसुवान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही शिव टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। वहीं भारत के मनोज कुमार ने वियतनाम के ह्युन एनजीआेक विएन को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। रोहित टोकस 64 किग्रा और के श्याम कुमार 49 किग्रा भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। रोहित ने आस्ट्रेलिया के मोहम्मद देमिरकाया को हराया जबकि श्याम ने स्थानीय दावेदार थानी नरीनराम को शिकस्त दी। श्याम और रोहित दोनों इस टूर्नामेंट के पूर्व पदक विजेता हैं। श्याम ने 2015 में स्वर्ण और रोहित ने कांस्य पदक जीता था। पिछले साल ओलंपिक खेलों के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे विकास को कजाखस्तान के अल्झानोव येरिक ने हराया।


Post a Comment