TMC को छोड़कर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की कालिम्पोंग इकाई के मुस्लिम मोर्चा में शामिल हुए 14 मुस्लिम परिवार
कालिपोंग : गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के कालिम्पोंग इकाई ने तृणमूल कांग्रेस के 14 मुस्लिम परिवार को एक साथ अपने पाले पर करके अपनी पार्टी के मुस्लिम मोर्चा का सदस्य बनाया है। इसे नगर पालिका चुनाव से पूर्व तृणमूल के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है। सभी 14 मुस्लिम परिवारों के सदस्यों ने आने वाले चुनाव में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के लिए प्रचार एवं समर्थन करने की बात की है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कई तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने अपने परिवार सहित गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का दामन थामा था। इस बार के नगर पालिका चुनाव में गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट भी एक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बेताब है। पहाड़ में हाल-फिलहाल पार्टी की ताकत में इजाफा हुआ है। गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट ने भी अपने पुराने एजेंडे छठवीं अनुसूची की मांग को साइड लाइन करते हुए प्रथक गोरखालैंड राज्य की मांग शुरू कर दी है, जिससे उन्हें दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अच्छा खासा जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।


Post a Comment