कालिम्पोंग के बाद अब कर्सियांग महकमे को पूर्ण जिला बनाए जाने की TMC की मांग शुरू
दार्जिलिंग/कर्सियांग : हाल ही में पहाड़ में मुख्यमंत्री द्वारा कालिम्पोंग को जिला घोषित करने के बाद मिरिक प्रखंड को महकमा घोषित किया है। उसके बाद फिर से बिजनबाड़ी को महकमा एवं कर्सियांग महकमे को जिला का दर्जा दे चर्चाएं शुरू हो रही है। कर्सियांग को जिला बनाकर उसमें मिरिक महकमा को उसमें शामिल करने की मांग की जा रही है। हिल्स तृणमूल कांग्रेस की ओर से एनबी खवास ने कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से पुल बिजनबाड़ी क्षेत्र बड़ा ही नहीं, बल्कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां पर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। इसलिए पार्टी ने लोगों की सुविधाओं की ध्यान में रखते हुए महकमा बनाने की मांग रखा है।
23 ग्राम पंचायत वाले प्रखंड बिजनबाड़ी को महकमा बनाने की मांग
अब फिर से विभिन्न राजनीतिक दलों ने मिरिक के बाद बिजनबाड़ी प्रखंड को महकमा का दर्जा दिलाने की मांग शुरू कर दिया है। इसे लेकर हिल्स तृणमूल कांग्रेस की ओर से शहर में विभिन्न जगहों पर पोस्टर चस्पा किए गए है। पोस्टर मं 23 ग्राम पंचायत वाले बड़े इस प्रखंड को महकमा का दर्ज देने की मांग की गई है। क्रामाकपा ने केवल मिरिक को नहीं, बल्कि पहाड़ के सबसे बड़े प्रखंड दार्जिलिंग से लेकर रिम्बिक लोधोमा पुल बिजनबाड़ी क्षेत्र को महकमा बनाने की मांग की है। पार्टी के अध्यक्ष आर बी राई ने कहा कि बिजनबाड़ी के लोगों को महकमा बनाने की मांग काफी पुरानी है। यह क्षेत्र महकमा बनने से यहां के लोगों को प्रशासनिक सुविधा होगी।

Post a Comment