बंगाल पुलिस बर्बरता पर उतरी, कालिम्पोंग में कवरेज कर रही महिला पत्रकार निशा छेत्री से की मारपीट
पुरण गिरी
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
कालिम्पोंग : प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक STATEMENT की महिला पत्रकार निशा छेत्री को पुलिस ने लाठियां भांज कर पीटा। आज कालिम्पोंग में समाचार के कवरेज के लिए स्थानीय मोटर स्टैंड में गई निशा छेत्री को पुलिस ने जानबूझकर अभद्र व्यवहार किया। उन उनको लाठियों से भी पीटा गया। बंगाल की निरंकुश हो चुकी पुलिस अब गोरखालैंड की खबरों की सटीक रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को भी निशाना बनाने लगी है। बेहद निंदनीय घटना के बाद स्थानीय मीडिया बंधुओं में रोष व्याप्त है। घटना के बाद निशा ने डॉक्टर से उपचार भी करवाया।


Post a Comment