देहरादून : बीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून द्वारा उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह रावत को खुखरी स्मारिका भेंट
देहरादून : बीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा सुबह के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बीते दिन सौजन्य मुलाक़ात करते हुए गोर्खाली समुदाय के वीरता को प्रदर्शित करने वाला खुकुरी को स्मारिका के रूप में भेंट की गई। इस अवसर पर समिति के विशाल थापा, श्रवण प्रधान, टेकु बहादुर थापा समेत अनेक कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि विगत 14 एवं 15 अक्टूबर को स्थानीय महेंद्र ग्राउंड पर समिति द्वारा दो दिवसीय दशहरा एवं दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय गोर्खाली समुदाय द्वारा भागीदारी की गई थी।


Post a Comment