Header Ads

आगामी 19 नवंबर को विनय तामांग बन सकते हैं गोरखा जनमुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति अध्यक्ष, आशा गुरुंग को किया बाहर


दार्जिलिंग : सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 19 नवंबर को दार्जिलिंग के मोटर स्टैंड पर आयोजित होने वाली गोजमुमो तामांग गुट की जनसभा में ही जीटीए बोर्ड अध्यक्ष विनय तामांग को गोजमुमो की केंद्रीय समिति गठन के साथ ही अध्यक्ष चुना जा सकता है। हालांकि इस विषय में मोर्चा की ओर से कोई औपचारिक बयान तो नहीं आया है किंतु पार्टी सूत्र इस ओर ही इशारा कर रहे हैं। वहीं गोरखा जन मुक्ति मोर्चा के नए हुक्मरानों ने पुराने सुप्रीमो रहे विमल गुरुंग के करीबी व उनके रिश्तेदारों को मोर्चा की तमाम समितियों से बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को नारी मोर्चा प्रमुख तथा सुप्रीमो विमल गुरुंग की पत्‍‌नी आशा गुरुंग को नारी मोर्चा से बेदखल कर दिया गया है। गुरुवार को नारी मोर्चा के चौकबाजार कार्यालय का उद्घाटन करते हुए तामांग गुट के प्रमुख नेता दिनेश गुरुंग ने कहा कि आगामी 19 नवंबर को ही नारी मोर्चा की पूर्ण समिति का गठन किया जाएगा। उन्होने हाल नारी मोर्चा में नीलम लामा,लक्ष्मी सुब्बा,डुक तमू तामांग,मीरा ठकूरी,सुषमा तामांग को कोर समिति में स्थान दिया गया है। गुरुंग ने उक्त सदस्यों को शामिल कर ही नारी मोर्चा केंद्रीय समिति गठन की जानकारी दी।


No comments

Powered by Blogger.