Header Ads

2 मेघालय बटालियन NCC के लिए गौरव का क्षण : गोरखा पाठशाला के कैडेट देबराज थापा ने जीता गोल्ड मैडल

शिलांग/ तुरा :  2 मेघालय बटालियन NCC के लिए गर्व का क्षण आया है। गोरखा पाठशाला हायर सेकेंडरी स्कूल के कैडेट देबराज थापा ने राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक-बालिका अंडर-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। कैडेट थापा ने अपनी बेहतरीन तकनीक, दमदार पंच और अदम्य साहस से सभी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बटालियन और NCC परिवार में खुशी की लहर है।

2 मेघालय बटालियन NCC के अधिकारियों ने कैडेट देबराज थापा को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। बटालियन की ओर से कहा गया है कि यह सफलता न केवल कैडेट की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है, बल्कि NCC के मूल्यों - एकता और अनुशासन का भी प्रतीक है। गोरखा पाठशाला परिवार और NCC कैडेट्स ने भी देबराज को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

No comments

Powered by Blogger.