Header Ads

देहरादून : 11 गोरखा किरान्ती समिति ने जताया शोक - हवलदार राजेश देवान की माता के निधन पर दी श्रद्धांजलि

वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क 
देहरादून, उत्तराखण्ड
11 गोरखा किरान्ती समिति, देहरादून (उत्तराखण्ड) ने हवलदार राजेश देवान (5/11 GR), देवान हाउस कुठालवाली जोहड़ी गाँव, देहरादून निवासी उनकी पूज्यनीय माता स्व० श्रीमती बाल कुमारी देवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका बीते 8 नवम्बर 2026 को स्वर्गवास हो गया था। इस दुःखद समाचार से 11 गोरखा किरान्ती समिति के समस्त परिवार में शोक की लहर फैल गई। समिति ने कहा कि उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी पूर्ति सम्भव नहीं है।

समिति ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने शरण में लेकर शांति प्रदान करें और समस्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। शोक प्रकट करने वालों में समिति के अध्यक्ष हानरेरी सूबेदार मेजर राजकुमार बुढ़ाथोकि, सर्व कार्यकारिणी एवं शाखा अध्यक्ष सहित समस्त परिवार ने दिवंगत को सहृदय श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि इस दुःख की बेला में समस्त किरान्ती परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ है।

No comments

Powered by Blogger.