होलोंगी में सनसनीखेज हत्याकांड, आरोपी फरार, गोरखा समुदाय ने किया चक्का जाम
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
होलोंगी : असम-अरुणाचल प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा के पास होलोंगी क्षेत्र में सोमवार शाम, 26 अक्टूबर को घरेलू विवाद के बाद तनाव फैल गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित गोरखा समुदाय के लोगों ने अंतरराज्यीय सीमा के पास सड़क को जाम कर दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
आरोपी की पहचान 42 वर्षीय केनबा कामी के रूप में हुई है, जो अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले के आलो का मूल निवासी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर पास के ही एक चाय बागान में भाग गया और तब से फरार है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश के लिए चाय बागान और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Post a Comment