सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामंग की माता धन माया तामंग का निधन
गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामंग (गोले) की माता धन माया तामंग का बुधवार शाम को निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री की माता के निधन पर राज्यपाल, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और आम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
ॐ शांति ॐ

Post a Comment