सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामंग (गोले) की मां को अनित थापा ने दी श्रद्धांजलि
सोरेंग। भारतीय गोर्खा प्रजातांत्रिक मोर्चा के अध्यक्ष अनित थापा ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पी.एस. गोले के मूल घर सोरेंग के सिंगलिंग पहुंचकर उनकी दिवंगत मां धनमाया तामांग को श्रद्धांजलि दी। अनित थापा ने मुख्यमंत्री से मिलकर संवेदना व्यक्त की और खादा अर्पण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि 87 वर्षीय मां का बिछोह सभी बेटे-बेटियों के लिए अत्यंत दुखद क्षण है, लेकिन उन्होंने नाती-नातिनी से लेकर पनाती-पनातिनी तक को देखकर संपूर्ण जीवन जिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को एक दिन जाना ही है, पीछे रह जाती है विरासत। धनमाया तामांग मुख्यमंत्री की मां के रूप में विदा हुईं, और मां होना ही उनकी सबसे बड़ी विरासत रही।

Post a Comment