Header Ads

एनडीए गोर्खालैंड के प्रति ज्यादा गंभीर : विमल गुरुंग

अपने गोरखालैंड सीरिज के वाहन की साथ मोर्चा प्रमुख विमल

दार्जिलिंग : गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) गोर्खालैंड राज्य के प्रति गंभीर है और वह इसके लिए सभी स्तर से तैयारी कर रही है। गोजमुमो के सुप्रिमो विमल गुरूंग ने गुरुवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि हम केंद्रीय राजनीति के दोनों ही गठबंधनों संप्रग एवं राजग के संपर्क में हैं। गोजमुमो के संबंध दोनों ही गठबंधनों से बेहतर हैं। हालांकि गोर्खालैंड के मसले पर संप्रग से ज्यादा राजग महत्व दे रहा है। श्री गुरूंग ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि गोजमुमो का लक्ष्य सत्ता की राजनीति करना नहीं है बल्कि मोर्चा का गठन अलग राज्य के लिए ही हुआ है। इसलिए मोर्चा गोर्खालैंड राज्य के प्रति गंभीर है। इसमें कहीं से किसी भी तरह से ढिलाई की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि 16-17 मार्च के भीतर गोजमुमो प्रतिनिधिदल फिर दिल्ली जायेगा। वहां कैसी प्रगति होती है, उसी आधार पर प्रेस को इस संबंध में जानकारी दी जायेगी। सभी राष्ट्रीय दलों से संपर्क साधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि तुलनात्मक रूप से एनडीए के नेता गोर्खालैंड मसले में ज्यादा रूचि ले रहे हैं। इसलिए उनकी पार्टी इसी मसले पर पार्वत्य क्षेत्र के सभी राजनैतिक दलों को लेकर एक बैठक करेगी। श्री गुरूंग ने कहा कि गोजमुमो चुनावी राजनीति में विश्वास नहीं करती है। लोक सभा चुनाव में उम्मीदवारी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि गोजमुमो अपने उम्मीदवार खड़े करने पर विचार नहीं कर रही है लेकिन यदि कोई दल अपने प्रत्याशी खड़े करता है तो उसे गोर्खालैंड राज्य के आधार पर समर्थन देने पर पार्टी विचार कर सकती है



No comments

Powered by Blogger.