Header Ads

गोरखा बॉक्सर शिव थापा का ने किया वर्ल्ड बॉक्सिंग सीरीज अमेरिका से करार

नई दिल्ली। भारत के प्रतिभाशाली मुक्केबाज शिव थापा ने विश्व मुक्केबाजी सीरीज में टीम अमेरिका के साथ करार किया है, जिससे गोरखा बॉक्सर शिवा थापा इस अर्ध-पेशेवर टूर्नामेंट में विदेशी टीम में खेलने वाले देश के पहले मुक्केबाज बन जायेंगे होंगे। शिव थापा (56 किग्रा) और सुमित सांगवान (81 किग्रा) अजरबेजान में अक्तूबर विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे और इन दोनों का नाम उनकी खेल प्रबंधन फर्म एंजलियन मेडल हंट कंपनी की मैनेजर मरियाना काबालेरो द्वारा डब्ल्यूएसबी प्रतियोगिता के लिये भेजा था। 

एंजलियन मेडल हंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष बहुगुणा ने कहा, काबालेरो ने सभी 12 फ्रेंचाइजी टीमों को उनकी विस्तृत जानकारी भेजी थी और अमेरिकी टीम यूएसए नाकआउट्स ने हमसे संपर्क किया, उन्होंने शिव और सुमित में दिलचस्पी दिखायी। अब वे अगले दो महीने के लिये उनके साथ प्रतिस्पर्धा खेलेंगे। उनके छह या सात जनवरी को मियामी में पहुंचने की उम्मीद है। शिव और सुमित ने शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में स्वर्ण पदक जीते जिससे वे पिछले साल लंदन ओलंपिक में भाग लेने वाले युवा मुक्केबाज थे। शिव तब केवल 19 वर्ष के थे, वह भारत से ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले युवा मुक्केबाज थे। इसके बाद उन्होंने इस साल एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 

Powered by Blogger.