Header Ads

अरविंद केजरीवाल से प्रभावित हुए अनिल कपूर बनायेंगे नायक- 2

मुम्बई। अरविंद केजरीवाल के व्यक्तित्व ने अनिल कपूर को प्रभावित कर दिया हैं और अनिल कपूर भविष्य में अरविन्द केजरीवाल की कहानी को लेकर नायक -2 फिल्म का सीक्वेल बना सकते हैं। अरविन्द केजरीवाल अपने भविष्य में कैसे काम कर सकते हैं इसकी कहानी इस फिल्म में देखने को मिल सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर अभिनेता अनिल कपूर को नायक फिल्म ‘नायक’ का सीक्वल बनाने की प्रेरणा मिली है और वह इस दिशा में योजना बना रहे हैं। 

गौरतलब है कि नायक फिल्म में अनिल कपूर ने अरविन्द केजरीवाल की तरह ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्यक्ति का किरदार निभाया था। अरविंद केजरीवाल की सभाओं में भी लोग इस फिल्म के पोस्टर लेकर उनका प्रदर्शन करते रहे हैं। अब नायक 2 में आगे की कहानी दिखाई जायेगी, जिसमें संभवत: नायक को प्रधानमंत्री बनते दिखाया जा सकता है। ये अभी कहना ना मुमकिन हैं कि फिल्म नायक -2 कब तक बनेगी, केजरीवाल ने अनिल कपूर को पूरी तरह प्रभावित कर दिया हैं।

Powered by Blogger.