उत्तराखंड के राज्यपाल ने की प्रसिद्व लेखिका नयनतारा सहगल से भेंट
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने आज अंग्रेजी की सुप्रसिद्घ लेखिका नयनतारा सहगल से उनके यहां राजपुर रोड स्थित आवास पर भेंट की। यहां राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल कुरैशी ने हाल में हुए उनके पुत्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी तथा उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। गौरतलब है कि 86 वर्षीया नयनतारा सहगल देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन विजय लक्ष्मी पंडित की पुत्री हैं।
Post a Comment