शाहरुख को आज भी याद है 17 साल पहले की फ्लॉप फिल्म "कोयला"
मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान को आज भी अपनी सारी फ्लॉप फिल्में याद है. जो
बॉक्सऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पायी. शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा,
"कोयला' को प्रदर्शित हुए 17 साल हो गए.
यकीन नहीं होता. राकेश जी, माधुरी, संबो डुग्गु, अनुराग और दिवंगत पुरी
साहब एवं जैक गौड़ का बहुत बहुत शुक्रिया. मुझे वो पहाड़ियां, वो संगीत वो
हेलीकॉप्टर आज भी याद हैं." गौरतलब है कि फिल्मकार राकेश रोशन की फिल्म
'कोयला' में शाहरुख और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म
वैसे तो असफल रही थी, लेकिन शाहरुख अब भी फिल्म को याद कर रोमांचित हो जाते
हैं.
.jpg)

Post a Comment