'एक्सपोज' में किया सिंगर यो-यो हनी सिंह ने अभिनेता प्राण को कॉपी
मुंबई: विवादों में रहने वाले पंजाबी रैपर
यो यो हनी सिंह अपकमिंग फ़िल्म 'द एक्सपोज' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे
है। बता दें कि इस फिल्म में हनी सिंह जो रोल निभा रहे हैं उनमें प्राण की
झलक नजर आ रही है।
हनी के मुताबिक हिट गाना लिखने और गाने में उन्हें ज्यादा मुश्कत नहीं करनी
पड़ी लेकिन एक्टिंग के मामले में उन्हें अच्छी खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
उन्हें अपनी एक्टिंग पर काफी काम करना है. वे कहते हैं, 'आप उस इन्सान को
जीते हैं जो आप नहीं हैं। मैं ये सब सीखना चाहता हूं।'
60 के दशक के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में हनी निगेटिव रोल में हैं। लेकिन
देखना अब ये है कि हनी के इस नेगेटिव रोल को दर्शक कितना पसंद करते है
वेल यह तो 23 मई का दिन ही बता सकता है।


Post a Comment