राम गोपाल वर्मा को मिला लीगल नोटिस, एकता कपूर ने दिखाया बाहर का रास्ता
मुंबईः पिछले एक साल से डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है। हाल ही में अभिनेत्री श्रीदेवी ने उन्हें फिल्म 'सावित्री' का नाम बदलकर 'श्रीदेवी' रखने के लिए नोटिस भेजा है। इस बीच खबर आ रही है कि एकता कपूर ने भी उन्हें अपनी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल, राम गोपाल वर्मा और एकता कपूर मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, लेकिन राम गोपाल को मिल रहे नोटिस के चलते उन्होंने बालाजी मोशन पिक्चर्स से बाहर कर दिया है। सूत्र ने इस मामले में बताया, "एकता कपूर और राम गोपाल वर्मा एक साथ क्रिएटिव काम कर रहे थे, लेकिन राम गोपाल को मिल रहे लीगल नोटिस से वो काफी परेशान हो चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने इस प्रोजेक्ट से उन्हें बाहर कर दिया।" खबर है कि अब बालाजी एक डायरेक्टर की तलाश कर रहा है, जो उनकी फिल्म 'ट्रिपल एक्स' में एकता के साथ काम कर सके।


Post a Comment