Header Ads

सफल रहा खलंगा रन 2015 : देहरादून में गोरखा महा उत्सव का आगाज़

वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क 
देहरादून। 1814 के नालापानी में आंग्ल-गोरखा युद्ध के गौरवशाली इतिहास के दो सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर राजधानी देहरादून में 4 दिवसीय कार्यक्रम का आज सुबह 7 बजे विसगिवत शुरुआत हुई। सुबह खलंगा रन को  मिलिट्री अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नेगी ने फ्लैग दिखाकर 8.7 किलोमीटर रन की औपचारिक शुरुआत की। इस रन में पुरुषों के अलग-अलग चार वर्गों में धावकों ने मेडल अपने नाम किए। आकाश थापा ने 32 मिनट में , निर्भय सिंह ने 28 मिनट में, मुकेश राना ने 39 मिनट में व गोविंद सिंह राना ने 50 मिनट में दौड़ पूरी करके प्रथम स्थान हासिल किया। 

वहीं महिला वर्ग में संध्या बिंद और कैप्टन पल्लवी सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कुंवर बलबद्र सिंह थापा के छठे वंशज वाइकिंग कुमार कुंवर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस खलंगा रन 2015 में अंतर्राष्ट्रीय मैराथन धाविका रोशनी राई बतौर अतिथि स्थानीय धावकों का हौसला बढ़ाती दिखाई दी। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) शक्ति गुरुंग एवं राम सिंह प्रधान समूचे कार्यक्रम की कमान को संभालते नज़र आए। गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष भगवान सिंह छेत्री, भारतीय गोरखा परिसंघ उत्तराखंड के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत) दीवान सिंह खडका एवं सूरज राई, गोर्खाली सुधार सभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सारिका प्रधान, मगर समाज समिति के महासचिव गोवर्धन राना, ठकुरी महासभा के संजय कुमार मल्ल, गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट की अध्यक्ष उमा इंदिरा उपाध्याय व  पूजा सुब्बा, सहित गोरखा समाज के अनेक गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे। 
















Powered by Blogger.